Tuesday 16 June 2015

खेल

 आओ हम सब खेले खेल, खुशियां संग कर ले मेल।
अरे रे वोह मारा छकका, तुम मुझे मत दो धकका।
           कूद कूद कर नाचते गाते, हाथो को हिला हिला कर नाचत।
           हम फॉर क्लास के बच्चे है खेलकूद में भी अच्छे है। 
आओ हम सब खेले खेल, खुशियां संग कर ले मेल।

           क्लास में अव्वल आते है, और जीत कर मेडल लाते है।  
           स्कूल का नाम रोशन करते है, सदा हम आगे रहते है.

Monday 15 June 2015

बिटिया रानी


बिटिया रानी, बिटिया रानी 
तू है हम सबकी नानी। 

दादी तुम जल्दी उठ जाओ 

पूजा पाठ में धयान लगाओ 
कहते है ब्रह्मज्ञानी 
मै  हु सबकी नान, बिटिया रानी, बिटिया रानी।

मम्मी पापा अब राज तुम्हारा 
घर में रखो धयान हमारा। 
यही है रीत पुरानी, बड़ी सायानी बिटिया रानी

चाचा तुम कॉलेज जाओ 
पढ़ने में धयान लगाओ 
जीत के तुम मेडल लाओ 
अपना तुम सम्मान बढ़ाओ 
यह कहती है गुड़िया रानी, बिटिया रानी, बिटिया रानी।

भइया राजा बजाये बजा 
तुम जल्दी से आओ 
दादी की गोदी चढ़ जाओ 
कहती है ये दादी रानी। 

मै  हु तुम सबकी राज दुलारी
बिटिया रानी, बिटिया रानी।


Sunday 14 June 2015

रक्षा बंधन (बहन का प्यार)

आया राखी का त्यौहार 
मन में लिए उल्लास।
          आज भैया मेरे पास 
          मै  तोह राखी बांधूगी।
भैया के माथे ठीका लगाउंगी
रसगुल्ले से मुह मीठा कराऊंगी।
          ऐसी जगी मन में आस 
          आज भैया मेरे पास 
          मई तोह राखी बांधूगी।
जब जगे मन में पीहर की याद 
नैनों से बरसे बरसात।
          भैया मोहे दियो ऐसो उपहार 
          वो आ गए मोरे पास 
          मै  तोह राखी बांधूगी।

Friday 12 June 2015

नानी का घर (ननिहाल)

मुझे माँ के संग जाना है 
मुझे नानी के घर जाना है
          जहाँ रहते मेंरे नाना नानी 
          मामा मामी और मासी
          मुझे नानी के घर जाना है
रात में नानी कहानी सुनती है 
नाना अच्छी बात सीखते है 
हमें मासी संग गाना गाना है
मुझे नानी के घर जाना है।
          मां लाते पिज्जा केक 
          मामी करती नोडल मेक 
          ऐसा मुझे समघ आया है 
          मुझे नानी के घर जाना है। 
राधिका और राघव भैया 
हमें खूब हसाते है 
हम सब धमाँ चौकड़ी मचाते है
          जब माँ हमारे कान उमेठती 
          तब मामाँ मामी हमें बचाते है
          नानी माँ को डाट लगाती है। 
वहां हमें बड़ा मजा आता है 
मुझे नानी के घर जाना है
मुझे माँ के संग जाना है